चिदंबरम ने बीमा रिपॉजिटरी का उद्घाटन किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2013

चिदंबरम ने बीमा रिपॉजिटरी का उद्घाटन किया


p chidambaram
वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने सोमवार को बीमा क्षेत्र के नियामक इरडा के बीमा रिपॉजिटरीज का उद्घाटन किया। इससे बीमाधारकों को बीमा पॉलिसी को डिजिटल रूप में रखने और उसमें सुधार और संशोधन में मदद मिलेगी। पॉलिसी धारकों को मिलने वाली सुविधा में सुधार और बीमा में वृद्धि के प्रयासों के तहत चिदंबरम ने इस व्यवस्था की शुरुआत की।  उद्घाटन समारोह हैदराबाद में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के समीप एक होटल में आयोजित किया गया था। 

कार्यक्रम में वित्त सेवा सचिव राजीव ठाकुर, बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) के अध्यक्ष टी.एस.विजयन उपस्थित थे। इस महीने के शुरू में इरडा ने पांच कंपनियों को बीमा रिपॉजिटरी का दर्जा दिया था और उनको 31 जुलाई, 2014 तक की वैधता का लाइसेंस दिया था।  बीमा कंपनियां एक या अधिक रिपॉजिटरीज के साथ करार कर सकती हैं।

जिन कंपनियों को रिपॉजिटरीज का दर्जा दिया गया है वे हैं : डेटाबेस मैनेजमेंट लिमिटेड, सेंट्रल इंश्योरेंस रिपॉजिटरीज लिमिटेड, एसएससीआईएल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, सीएएमएस रिपॉजिटरीज लिमिटेड और कर्वी इंश्योरेंस रिपॉजिटरीज लिमिटेड।

कोई टिप्पणी नहीं: