शिकागो में 11 लोगों को गोली मारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 सितंबर 2013

शिकागो में 11 लोगों को गोली मारी


chicago fbi
शिकागो पार्क में गुरुवार देर शाम तीन साल के बच्चे सहित 11 लोगों को गोली मार दी गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी कि हवाले से बताया कि दुर्घटना शिकागो पार्क के दक्षिणी ओर स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10.15 बजे घटी। अधिकारी ने बताया कि बच्चे और दो अन्य घायलों की हालत नाजुक है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए घटनास्थल पर कम से कम 10 एंबुलेंस भेजी गईं।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इस घटना के संबंध में फिलहाल किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हाल के वर्षो में शिकागो में बंदूक की हिंसा बढ़ी है। एफबीआई ने इसी हफ्ते जारी अपनी रिपोर्ट में बताया कि 2012 में गोलीबारी से लगभग 500 हत्याएं हुई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: