बिहार के दरभंगा जिले में बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) महिला बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दरभंगा में तैनात महिला पुलिसकर्मी किसी कारणवश शनिवार को समस्तीपुर पुहंची थी। इन दौरान दो पुलिसकर्मियों सूबेदार दूधनाथ प्रसाद और हवलदार शमसुल जोहा खान ने उसे रात को सिपाही बैरक में ही रुक जाने को कहा। महिला सिपाही के रात में वहीं रुक जाने के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों ने शराब पी और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
महिला सिपाही के शोर मचाने के बाद बैरक के आसपास के पुलिस जवान शोर सुनकर वहां पहुंचे, तो दोनों आरोपी भागने लगे। पीड़िता ने इस मामले की एक प्राथमिकी समस्तीपुर महिला थाने में दर्ज करा दी है। समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक चन्द्रिका प्रसाद सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें