नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के आरोपों में फंसे आसाराम की जमानत याचिका पर आज सुनवाई करते हुए जोधपुर कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। वहीं, आसाराम के एक कथित समर्थक द्वारा पीड़ित लड़की के पिता को बयान बदलवाने के लिए कथित रूप से धमकाने का टेप भी सामने आया है।
पीड़ित पक्ष के वकील मनीष व्यास ने कल एक ऑडियो टेप मीडिया में जारी किया था। इसमें शाहजहांपुर आश्रम का सेवादार श्याम पेंटर पीड़ित के पिता के दोस्त शिवनाथ से कह रहा है कि अगर लड़की ने बयान नहीं बदला, तो उसे मार डालेंगे।
व्यास ने कहा कि वह कोर्ट को बताएंगे कि आरोपी द्वारा परोक्ष रूप से गवाहों को डराया और धमकाया जा रहा है। ऐसे में जमानत याचिका खारिज किया जाना न्यायसंगत होगा। उन्होंने कहा कि गवाह की सुरक्षा के लिए आरोपी का जेल में रहना जरूरी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें