सीरिया के रासायनिक हथियारों के भंडार पर अमेरिका और रूस के बीच हुए समझौते का स्वागत करते हुए भारत ने सोमवार को उम्मीद जताई कि सीरिया संकट का हल निकालने के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित जेनेवा के दूसरे दौर की वार्ता भी शीघ्र होगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने सीरिया द्वारा रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध की अंतर्राष्ट्रीय संधि को स्वीकार करने का भी स्वागत किया।
बयान में कहा गया है कि भारत निरंतर इस बात पर जोर देता रहा है कि सीरिया के मामले में किसी भी सैन्य कार्रवाई से बचा जाना चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि भारत पूरी दुनिया से रासायनिक हथियारों के संपूर्ण खात्मे का समर्थक रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें