झारखंड में नक्सलियों के रासायनिक बम से पुलिस चिंतित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 सितंबर 2013

झारखंड में नक्सलियों के रासायनिक बम से पुलिस चिंतित


jharkhand naxal
झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात को लेकर चिंतत है कि नक्सली रासायनिक हथियारों को इस्तेमाल करने की क्षमता हासिल कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) और राज्य पुलिस के प्रवक्ता एस.एन. प्रधान ने बताया, "सभी जिलों को सतर्क कर दिया गया है। नक्सलवादियों के खिलाफ अभियान चला रहे पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।" उन्होंने कहा, "नक्सलवादियों ने मीथेन और नाइट्रोजन के मिश्रण को तरल रूप में इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण लिया है। इन रासायनिक हथियारों के तरल रूप को पेड़ पर टांग दिया जाता है या सुरक्षा अधिकारियों पर फेंक दिया जाता है, और उसमें आग लग जाती है।"

ऐसी खबर हैं कि नक्सली रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण लेने के लिए पेशेवर इंजीनियरों की मदद ले रहे हैं। नक्सलवादियों को किसी स्थान या मानव शरीर में बम लगाने के लिए कथित रूप से प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें सुरक्षाकर्मियों के संदेश का पता लगाने का भी प्रशिक्षण दिया गया है।

इस साल जनवरी महीने में लातेहार जिले में नक्सली हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के शव को विमान द्वारा पोस्टमार्टम के लिए रांची लाया गया था, जिस दौरान उनमें से एक शव से चिकित्सकों को बम मिला था और जिसे निष्क्रिय कर दिया गया था। राहत की बात यह थी कि शव लाए जाने के क्रम में बम नहीं फटा। झारखंड के 24 जिलों में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: