'महाभारत' में नजर आएंगे महादेव (मोहित राणा) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 सितंबर 2013

'महाभारत' में नजर आएंगे महादेव (मोहित राणा)


mohit raina
लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक 'देवों के देव.. महादेव' के किरदार महादेव जल्द ही नए पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' में नजर आएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक धारावाहिक का पौराणिक किरदार दूसरे धारावाहिक में भूमिका निभा रहा है। लाइफ ओके चैनल के एक बयान में कहा गया कि 'महाभारत' में भीष्म (आरव चौधरी) और परशुराम (पुनीत इस्सर) के बीच घातक युद्ध के अंत में महादेव (मोहित राणा) दिखेंगे। वह पवित्र गंगा के कहने पर युद्ध रोकेंगे। वह अंबा (रतन राजपूत) पर अपना आशीष बरसाते नजर आएंगे। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले 'महाभारत' में मोहित आगे भी नजर आएंगे। 

विदेशी स्थानों और दिलचस्प ग्राफिक्स के चलते 'महाभारत' पहले ही चर्चा में आ चुका है। कार्यक्रम में शांतनु की भूमिका में समीर धर्माधिकारी, सत्यवती की भूमिका में शयंतनी घोष, दुर्योधन की अर्पित रंक, शकुनी की प्रणीत भट्ट, कृष्ण की सौरभ जैन और द्रौपदी की भूमिका में पूजा शर्मा नजर आएंगी। 'महाभारत' का यह विशेष एपिसोड 24 सितंबर को प्रसारित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: