नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 20 सितम्बर ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 सितंबर 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 20 सितम्बर )

विशेष विद्युत वृहद लोक अदालत आज

neemach-mapनीमच 20 सितम्बर 2013, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आज 21 सितम्बर 2013 शनिवार को विशेष विद्युत लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायाधीश श्री आर.एन. पटेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उक्त विशेष वृहद लोक अदालत में विद्युत विभाग के अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री हेमन्त जोशी ने आग्रह किया है, कि जिन व्यक्तियों के विद्युत अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण न्यायालय में लंबित है या जो व्यक्ति अपने विद्युत से संबंधित प्रकरण का निराकरण कराना चाहते है, वे स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से संबंधित न्यायालय में संपर्क कर वृहद लोक अदालत का लाभ उठावें।

श्री चतुर्वेदी मेला अधिकारी नियुक्त

नीमच 20 सितम्बर 2013, मालवा की वैष्णो देवी के नाम से विख्यात मांॅ भदवामाताजी में आगामी 5 से 13 अक्टूबर 2013 तक अश्विनी नवरात्रि मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में आवश्यक व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए नायब तहसीलदार श्री शत्रुध्न चतुर्वेदी को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नीमच श्री राजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार श्री चतुर्वेदी मेला अवधि में मेला गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। 

नीमच मंे उच्च शिक्षा ऋण शिविर सोमवार को

नीमच19 सितंबर2013, जिले के प्रतिभावान युवाओं को उच्च शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने के उद्ेश्य से नीमच में 23 सितम्बर 2013 को प्रातः 11 बजे से उच्च शिक्षा ऋण शिविर आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस जिला स्तरीय शिविर में जिला अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक के समन्वय में जिला मुख्यालय पर स्थापित सभी वाणिज्यिक, निजी व्यवसायिक, क्षैत्रीय ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयक एवं प्रबंधकगण उपस्थित रहेगेें। साथ ही सभी शासकीय निजी, शिक्षा उच्च शिक्षा, तकनिकी शिक्षा, महाविद्यालय के प्राचार्यो की भागीदारी भी इस मेले में रहेगीं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस. रण्दा ने अधिकाधिक युवाओं से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस उच्च शिक्षा ऋण शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: