भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुजफ्फरनगर और आसपास के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में पीड़ित हिन्दू परिवारों को मदद न मिल पाने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा है कि मुजफ्फरनगर और आसपास के हिंसा पीड़ित हिन्दुओं की खबर प्रदेश सरकार नहीं ले रही है। पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और शासन-प्रशासन की नजर अभी भी सहायता के मामलों में भी एकपक्षीय ही है।
उन्होंने कहा कि सरकार इन पीड़ितों को तत्काल हर तरह की सहायता उपलब्ध कराए और उनके पुनर्वास का पुख्ता इन्तजाम करे। पलायन कर गए लोग भूख और प्यास से बेहाल हैं। उनकी कोई भी सुधि लेने वाला नहीं है। मिश्र ने सपा सरकार के मंत्रियों और जिम्मेदार लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय ये लोग हिंसा की व्याख्या करने में लगे हुए हैं। मुलायम सिंह इसे जातीय हिंसा तो शिवपाल सिंह इसे महज एक दुर्घटना बता रहे हैं।
डा. मिश्र ने कहा कि यह समय हिंसा को परिभाषित करने की नहीं बल्कि भविष्य में इनको नियंत्रित करने की निष्पक्ष कार्य प्रणाली को विकसित करने की है। मुलायम सिंह से सवाल करते हुए मिश्र ने पूछा की क्या जातीय संघर्ष साम्प्रदायिक संघर्ष से बेहतर है, या वह इसे साम्प्रदायिक संघर्ष मानने से बच रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें