व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा अहम है टीम : सहवाग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2013

व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा अहम है टीम : सहवाग


virender sahwag
भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी के लिए प्रयासरत धुरंधर सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी की व्यक्तिगत उपलब्धियों से कहीं अहम टीम का स्थान होता है। एक क्लब में दो सिंथेटिक पिचों का उद्घाटन करने के बाद सहवाग ने कहा, "टीम की जीत हमेशा किसी भी खिलाड़ी की व्यक्तिगत उपलब्धियों से अहम होती है।"

सहवाग ने रविवार को प्रगति स्पोर्ट्स क्लब में कहा, "मुझे तब अधिक प्रसन्नता होती है, जब मैं 40 या 50 रन बनाता हूं और टीम जीतती है। अगर मैं दोहरा शतक बनाता हूं और टीम हार जाती है तो उसकी कोई अहमियत नहीं होती।" प्रगति स्पोर्ट्स क्लब देश के सबसे पुराने क्रिकेट क्लबों में से एक है। इसने शिव सुंदर दास जैसा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और श्रीतम दास, रंजीब बिस्वाल और सत्या रंजन सतपथी जैसे घरेलू क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: