इंडियन मुजाहिद्दीन का आतंकी अफजल उस्मानी फरार, तलाश जारी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 सितंबर 2013

इंडियन मुजाहिद्दीन का आतंकी अफजल उस्मानी फरार, तलाश जारी.


अहमदाबाद ब्लास्ट का आरोपी और इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी अफजल उस्मानी आज मुंबई के मकोका कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उस्मानी को पेशी के लिए कोर्ट लेकर आई थी। आतंकी उस्मानी जैसे ही फरार हुआ, कोर्ट में हड़कंप मच गया। इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी अफजल उस्मानी अहमदाबाद ब्लास्ट जैसी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। 

मुम्बई पुलिस के मुताबिक इंडियन मुजाहीदीन का आतंकी अफजल उस्मानी की गिरफ्तारी 2008 में मुम्बई क्राइम ब्रांच ने की थी। अफजल उस्मानी IM के बड़े आतंकियों में से है। इसके ऊपर अहमदाबाद ब्लास्ट और सूरत ब्लास्ट का आरोप है। अफजल उस्मानी को कोर्ट में लाया गया था जहां आज उस पर 22 अन्य आरोप तय होने थे।

बताया जाता है कि गुजरात धमाके के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ था उसे अफजल उसमानी नाम के इसी आतंकी ने उपलब्ध कराया था। उससे पूछताछ के बाद आजमगढ़ में आईएम का पहला मॉड्यूल पकड़ा गया। अब तक 21 आतंकवादी उससे पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें इंडियन मुजाहिदीन का आईटी हेड मंसूर पीरभॉय और सादिक शेख जैसे नाम शामिल हैं।

अफजल के फरार होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस उसे खोज निकालने में लग गई है। अफजल के पूर्व में रहे ठिकानों पर मुम्बई पुलिस ने छापा मारा है। अफजल उसमानी की तलाश कर रही पुलिस को फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

कोई टिप्पणी नहीं: