चीन ने एक बार फिर खिलाड़ियों को स्टेपल वीजा जारी किया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2013

चीन ने एक बार फिर खिलाड़ियों को स्टेपल वीजा जारी किया.

चीनी दूतावास ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को स्टेपल (नत्थी) वीजा जारी किया है. इसके चलते वूक्सी चाइना में वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने जा रहे अरुणाचल प्रदेश की दो तीरंदाजों को चीन जाने से रोक दिया गया. 

भारत का 24 तीरंदाजों और छह कोचों का कुल 30 सदस्यीय दल इस प्रतियोगिता के लिए रवाना होना था. वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम को बृहस्पतिवार शाम छह बजे वीजा जारी किया गया. टीम की रात साढ़े ग्यारह बजे की फ्लाइट थी. जब इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर टीम का इमिग्रेशन चेक कर रहे थे तो उसमें अरुणाचल प्रदेश की दो तीरंदाज मासेलो मिहू और सोरांग यूमी थीं.

चीनी दूतावास ने इन दोनों को स्टेपल वीजा दिया था जबकि बाकियों को सामान्य वीजा दिया गया. लिहाजा इन दोनों को इमिग्रेशन वालों ने रोक लिया. उन्होंने इनसे सामान्य वीजा मांगा. इसके बाद पूरी टीम इन दोनों को छोड़कर चली गई. भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने चीनी दूतावास की घोर निंदा की है. वह इस मामले को उच्च स्तर पर उठाएंगे और इन दोनों को शुक्रवार को वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भेजने की कोशिश करेंगे. गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब चीनी दूतावास ने भारतीय टीम में शामिल होने वाले अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ इस तरह का व्यवहार किया है. इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के दो वेटलिफ्टरों को चीनी दूतावास ने स्टेपल वीजा जारी किया था. इसके चलते इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन विभाग ने दोनों लिफ्टरों को एशियाई यूथ चैंपियनशिप में जाने से रोक दिया था.

कोई टिप्पणी नहीं: