FIPB ने टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस को दी मंजूरी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013

FIPB ने टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस को दी मंजूरी.

एफआईपीबी ने टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त व्यापार को मंजूरी दे दी है। एफआईपीबी ने टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस के 4.9 करोड़ डॉलर के एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी है। दरअसल टाटा ग्रुप ने फुल सर्विस एयरलाइंस शुरू करने के लिए सिंगापुर एयरलाइंस के साथ करार किया है। ज्वाइंट वेंचर में सिंगापुर एयरलाइंस की 49 फीसदी और टाटा ग्रुप की 51 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

टाटा ग्रुप की नई एयरलाइन दिल्ली से कारोबार करेगी। एयरलाइन के बोर्ड पर टाटा ग्रुप के 2 सदस्य और सिंगापुर एयरलाइंस का 1 सदस्य होगा। नई एयरलाइन के चेयरमैन प्रसाद मेनन होंगे। बोर्ड में प्रसाद मेनन के अलावा मुकुंद राजन और मैक स्वी वा भी शामिल होंगे।

टाटा ग्रुप पहले ही मलेशिया की एयर एशिया के साथ लो कॉस्ट एयरलाइन शुरू करने के लिए करार कर चुका है। इस ज्वाइंट वेंचर में एयर एशिया का 49 फीसदी और टाटा ग्रुप का 30 फीसदी हिस्सा है। एफआईपीबी इस ज्वाइंट वेंचर को मंजूरी दे चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: