बिहार में समस्तीपुर जिले के रोसडा, दलसिंहसराय और समस्तीपुर जेल में जिला प्रशासन ने बुधवार देर रात छापेमारी की गयी जहां कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के दुधपुरा गांव स्थित समस्तीपुर मंडल कारा में कल देर रात जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा और पुलिस अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने जेल के प्रत्येक वार्डों का जांच किया। वही जिले के दलसिंह सराय उपकारा में अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी कर वार्डों में तलाशी ली गयी।
सूत्रों ने बताया कि इसके अलावे जिले के रोसड़ा उपकारा में भीअनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार ने संयुकतरूप से छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी में कैदियों के पास से गांजा, खैनी, व्लेड समेत अन्य आपात्तिजनक सामान बरामद किया गया है। गौरतलब है कि बिहार के हाजीपुर स्थित जेल में पिछले दिन हुयी मारपीट में एक कैदी की मौत को देखते हुए सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने समस्तीपुर जिले के तीनो जेलो में कल देर रात छापेमारी की।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें