जल्द भारत, चीन को सीमा मसलों को सुलझा लेना चाहिए : मनमोहन सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013

जल्द भारत, चीन को सीमा मसलों को सुलझा लेना चाहिए : मनमोहन सिंह

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत और चीन के बीच घनिष्ठ सहयोग के लिए सात सू़त्री अनुबंध सिद्धांतों का जिक्र करते हुए आज कहा कि दोनों देशों को एक दूसरे के हितों और संप्रभुता के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए तथा सीमा संबंधी मसलों को सुलझाने के लिए जल्द कदम उठाने चाहिए।

सिंह ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल पार्टी स्कूल में भविष्य के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन और नियंत्रण के पुराने सिद्धांत अब प्रासंगिक नहीं रह गए हैं। उन्होंने कहा, भारत और चीन को रोका नहीं जा सकता और हमारा हाल का इतिहास इसका गवाह है तथा न ही हमें दूसरों को रोकने के बारे में सोचना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: