सुप्रीमकोर्ट ने वी के सिंह पर आरोप तय करने का आदेश दिया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013

सुप्रीमकोर्ट ने वी के सिंह पर आरोप तय करने का आदेश दिया.

उच्चतम न्यायालय ने आयु विवाद से संबंधित उसके फैसले पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह की खिंचाई करते हुए उनके खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एटर्नी जनरल गुलाम ई वाहनवती की दलीलें सुनने के बाद उन्हें जनरल सिंह के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया। 

शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 20 नवम्बर की तारीख मुकर्रर करते हुए कहा कि वह आलोचनाओं का स्वागत करती है, लेकिन इरादतन की गई आलोचनाओं की अनदेखी नहीं की जा सकती। इससे पहले एटर्नी जनरल ने दलील दी कि जनरल सिंह ने न्यायालय के फैसले पर अपनी टिप्पणी जान-बूझकर की है। पूर्व थल सेनाध्यक्ष के विवादित बयान की अनदेखी कतई नहीं की जा सकती। 

हालांकि वाहनवती की इन दलीलों का जनरल सिंह के वकील ने कड़ा विरोध किया, लेकिन खंडपीठ पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद न्यायालय ने वाहनवती को आरोप तय करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि न्यायालय ने गत एक अक्टूबर को जनरल सिंह की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर उन्हें अदालत की अवमानना का नोटिस जारी करके यह पूछा था कि आयु विवाद में उनकी टिप्पणी को लेकर क्यों न उनके खिलाफ अदालत की अवमानना का आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: