भारत ने चीन के साथ सीमा सुरक्षा सहयोग समझौते पर दस्तखत किए हैं। चीन के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वहां के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने समझौते पर दस्तखत किए। साथ ही नालंदा विश्वविद्यालय पर एक एमओयू पर भी दस्तखत किए गए हैं।
हालांकि वीजा को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। दरअसल, भारत स्टेपल्ड वीज़ा पर लगातार चीन से ऐतराज जताता रहा है। हाल ही में जब अरुणाचल की दो एथलीटों को चीन ने स्टेपल्ड वीजा दिया तो भारत ने वीजा समझौते से हाथ खींच लिए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें