भारत की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत : रघुराम राजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 अक्टूबर 2013

भारत की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत : रघुराम राजन

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत है और भारत को संकटग्रस्त देश के रुप में नहीं देखा जाना चाहिए।

राजन ने यहां अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) एवं विश्वबैंक की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि भारत के पास 280 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है और देश की अर्थव्यवस्था संकटग्रस्त नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भारत को कम से कम अगले पांच-छह वर्षों तक आईएमएफ से कर्ज लेने की जरूरत नहीं पडे़गी।

राजन ने कहा कि देश के वित्तीय बाजारों में भले ही उथल-पुथल की स्थिति है, लेकिन वह अब भी संकट जैसी स्थिति से बहुत दूर है। उन्होंने कहा कि भारत पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 66 फीसदी कर्ज है जिसका 90 फीसदी हिस्सा रुपये में चुकाया जाना है।

रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि विदेशों से लिया गया ऋण जीडीपी का 22 फीसदी है और विदेशी मुद्रा भंडार 15 प्रतिशत। ऐसे में लघु अवधि कर्जे को एक दिन में चुकता किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: