लालू यादव झूठे मुकदमे में फंसाए गए : विश्वकर्मा सोसाइटी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

लालू यादव झूठे मुकदमे में फंसाए गए : विश्वकर्मा सोसाइटी

बिहार प्रदेश विश्वकर्मा सोसाइटी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को साजशि के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही है। सोसाइटी के अध्यक्ष और पूर्व विधान पार्षद रामजी प्रसाद शर्मा ने कहा है कि इस झूठ को बेनकाब उनका संगठन पूरे बिहार में घूम-घूमकर करेगा। इसके लिए 30 अक्टूबर को मोतिहारी में विश्वकर्मा समाज के लिए जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वे बुधवार को स्थानीय विधायक क्लब में प्रेसवार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को उच्च न्यायालय में न्याय जरूर मिलेगा।


श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि लोहार जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने पर राज्य सरकार जान-बूझकर टाल-मटोल की नीति अपना रही है। जबकि 2010 में एएन सिन्हा इंस्टीटय़ूट संस्थान ने लोहार जाति के बारे में अपनी इथनोग्राफिक रिपोर्ट सरकार को सौंपते हुए लोहार जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की बात कही थी। लेकिन मामला आज तक फाइलों में सिमटा हुआ है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में राजधानी में विश्वकर्मा समाज का महासम्मेलन होगा। इसमें लोगों से समर्थन मांगा जाएगा। इस मौके पर विश्वकर्मा सोसाइटी के संरक्षक गोरख नंदन विश्वकर्मा, सतीश कुमार गुप्ता, रामाश्रय शर्मा, मीना देवी, महासचिव बैरिस्टर शर्मा और सूरज प्रकाश उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: