ओबामा ने शरीफ से पूछा मुंबई हमलावरों के खिलाफ सुनवाई क्यों नहीं हुई. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013

ओबामा ने शरीफ से पूछा मुंबई हमलावरों के खिलाफ सुनवाई क्यों नहीं हुई.

कई अहम मुद्दों पर पाकिस्तान की तारीफ करने वाला अमेरिका ने इस बार पाकिस्तानी सरकार को जोर का झटका दिया है। मुंबई हमलों पर भारत की चिंता को अमेरिकी प्रेजिडेंट बराक ओबामा ने गंभीरता से लिया है। अमेरिकी प्रेजिडेंट बराक ओबामा ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से पूछा है कि मुंबई के हमलावरों के खिलाफ सुनवाई अब तक शुरू क्यों नहीं हुई है। 

वाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ओबामा के साथ 2 घंटे की मुलाकात के तत्काल बाद शरीफ ने पत्रकारों को बताया ''उन्होंने (ओबामा ने) पूछा कि भारत में (मुंबई में) हमला करने वाले आंतवादियों के खिलाफ सुनवाई अब तक क्यों शुरू नहीं हुई।'' 

शरीफ ने कहा कि मुलाकात के दौरान अमेरिकी प्रेजिडेंट ने जमात-उद-दावा (जेयूडी), सीमा पार से आतंकवाद और अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का पता लगाने में सीआईए की मदद करने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर शकील अफरीदी का मुद्दा भी उठाया। डॉक्टर अफरीदी इन दिनों जेल में बंद हैं। विस्तृत ब्यौरा दिए बिना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा ''उन्होंने (ओबामा ने) डॉ. शकील अफरीदी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सीमा पार की गतिविधियों पर तथा जमात-उद-दावा के बारे में भी बात की।'' 

उर्दू में बोल रहे शरीफ ने पत्रकारों को बताया कि कश्मीर सहित भारत के साथ पाकिस्तान के संबंधों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि कश्मीर मुद्दे का कौन सा पहलू उन्होंने उठाया और न ही उन्होंने इस पर ओबामा की प्रतिक्रिया के बारे में कोई बात की।

कोई टिप्पणी नहीं: