प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज ब्रुनेई और इंडोनेशिया की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। प्रधानमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान आसियान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के उपायों सहित महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
सिंह ने अपनी इस यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा कि उनका दौरा पूर्व के साथ अपने सम्पर्क और बढ़ाएगा जो कि हमारी विदेश नीति में सर्वोपरि है तथा यह एशिया प्रशांत क्षेत्र की शांति, समद्धि और स्थिरता में भी योगदान करेगा।
उन्होंने ब्रुनेई दारूस्सलाम और इंडोनेशिया को दक्षिणपूर्व एशिया में दो महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए अपनी रवानगी के दौरान दिये गए बयान में कहा कि आसियान और उसके सदस्य देशों के साथ हमारा सम्पर्क पूर्व की ओर देखो (लुक ईस्ट) नीति का आधार है और हाल के वर्षों में यह एक मजबूत, वृहद और बहुआयामी साझेदारी के रूप में विकसित हुआ है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें