- वि.वि.कार्यलय एवं कुलपति आवास पर उग्र प्रदर्शन, कुलपति ने आधे धंटे तक की वार्ता,
- स्नातक-1 के परीक्षाफल में व्यापक सुधार का भरोसा,
- डेंगू पीडि़त छात्रों के लिए समुचित इलाज का प्रबंध करेगा वि.वि.,
- आर्ट काॅलेज जाएगा अधिकारियों का दल, हाॅस्टलों का शीध्र आवंटन,
- दशहरे की छुट्टी में होगी दरभंगा हाउस की सफाई,
- सैदपुर गेट जल्द खोलवाने का आश्वासन, पी.जी. मसले पर कुलपति और छात्रों में तीखी बहस
पटना:-आज पटना विश्वविद्यालय मुख्यालय में एआईएसएफ की पटना विश्वविद्यालय इकाई के बैरनर विश्वविद्यालय कार्यालय व कुलपति आवास पर उग्र प्रदर्शन किया। छात्रों ने तत्काल छात्रहित में फैसला नहीं होने पर दशहरे की छुट्टी के बाद उग्र आंदोलन चरणबद्ध चलाने की चेतावनी दी। स्नातक प्रथम खंड(विज्ञान, कला एवं वाणिज्य) की परीक्षाफल में व्यापक गड़बड़ी, पी.जी.(वोकेशनल) के रेगुलेशन की राजभवन से मंजूरी, आर्ट काॅलेज में डेंगू से बचाव के प्रबंध, स्नातक खंड 1 एवं 2 के छात्रों को शीध्र हाॅस्टल देने, दरभंगा हाउस सहित सभी कैंपसों में स्वच्छ पेयजल-शौचालय की उपलब्धता, सैदपुर गेट खोलने, पी.जी. के छात्रों से ली गई 100 रू अतिरिक्त वापसी एवं एलएल.एम में शीघ्र नामांकन शुरू कराने को लेकर छात्रों ने वि.वि. कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया। 1 बजे तक किसी भी अधिकारी के वि.वि. नहीं पहुँचने पर आक्रोशित छात्रों ने कुलपति आवास पहुँच रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। कुलपति आवास पर छात्रों ने रोषपूर्ण प्रदर्शन के साथ नारे लगाए। आनन-फानन में कुलपति डाॅ. अरूण कुमार सिन्हा, प्रतिकुलपति सुदीप्तो अधिकारी, कुलसचिव बलराम तिवारी एवं उपकुलसचिव नजमुज जमां ने कुलपति आवास के गेट पर पहुँच आन्दोलनकारी छात्रों से वार्ता की। छात्रों ने सभी अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया।
वार्ता में तय हुआ कि आज या कल कुलपति सहित अधिकारियों का दल आर्ट काॅलेज जाकर डेंगू से पीडि़त छात्रों से मिलेगा। आंदोलनकारी छात्रों के दबाव में कुलपति ने छात्रों के इलाज के लिए राशि जारी करने की बात कही। वहीं स्नातक प्रथम खंड के तीनों संकायों के परीक्षाफल गड़बड़ी की समीक्षा करने का भरोसा दिलाते हुए कुलपति ने कहा कि जिन छात्रों से परीक्षा फार्म के लिए 300 रूपया ली गई उन्हें 100 रूपया वापस कर दिया जाएगा। सैदपुर गेट खोलने के सवाल पर कुलपति ने कहा कि आयुक्त से बात हुई है पुनः रिमांइडर भेज गेट खोलने का आग्रह किया जाएगा। पी.जी. वोकेशनल के सवाल पर राजभवन में मामला पेंडिंग में बताया।
वहीं सभा को संबोधित करते हुए संगठन के पटना विश्वविद्यालय सचिव मो. हदीश ने कहा कि पी.जी. वोकेशनल मामले पर राजभवन स्थिति स्पष्ट करें अन्यथा दशहरे की छुट्टी के बाद उग्र आंदोलन एआईएसएफ करेगा। प्रदशर्न में एआईएसएफ के राज्य सचिव विश्वजीत कुमार, सुशील कुमार, निखिल कुमार झा, प्रिंस कुमार, प्रभात रंजन, दीपक कुमार, पवन कुमार, पुष्पेन्द्र शुक्ला, महेश कुमार, आकाश गौरव, रंजीत पंडित, अभिषेक आनंद, गोविंद कुमार, मंटु कुमार, रिक्की सहित दर्जनों छात्र शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें