सईद सीमा के उस पार आतंकियों को प्रशिक्षण दे रहा है : गृह मंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

सईद सीमा के उस पार आतंकियों को प्रशिक्षण दे रहा है : गृह मंत्री

जम्मू कश्मीर में इस साल ‘‘घुसपैठ की घटनाओं में वृद्धि’’ पर चिंता जताते हुए गृह मंत्री सुशीलकुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि आशंका है कि लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद भारत-पाक सीमा के उस ओर आतंकवादियों को घुसपैठ के लिए प्रशिक्षण दे रहा हो।

शिंदे ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसमें कश्मीर मुद्दे के हल के लिए अमेरिकी हस्तक्षेप की मांग की गयी थी। उन्होंने कहा कि ‘‘कश्मीर हमारा है’’ और किसी तीसरे पक्ष की किसी भूमिका का कोई सवाल ही नहीं है।

शिंदे ने बीएसएफ के जवानों को संबोधित करते हुए और संवाददाताओं से बातचीत में यह टिप्पणी की। इसके पहले उन्होंने घुसपैठ के प्रयासों में वृद्धि और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघषर्विराम के बढ़ते उल्लंघनों की पृष्ठभूमि में जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। 

कोई टिप्पणी नहीं: