पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद, तीन घायल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद, तीन घायल.

जम्मू इलाके के आर.एस.पुरा सेक्टर में मंगलवार रात पाकिस्तान रैंजर्स द्वारा की गई गोलीबारी में अर्ध-सैनिक बल का एक जवान शहीद हो गया। इस गोलीबारी में एक आम नागरिक और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवान भी घायल हो गए।

 एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी  के अनुसार बीएसएफ जवान और घायल जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के आर.एस.पुरा सेक्टर में भारतीय सीमा में पाकिस्तान रैंसर्ज द्वारा फेंके गए गोले की चपेट में आ गए।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रैंजर्स ने 20 स्थानों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए 82 मिलीमीटर के मोर्टार, भारी और स्वचालित हथियार से हमला किया। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से कई स्थानों पर रुक-रुक कर गोलीबारी बुधवार सुबह तक चलती रही।
अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मजबूती से जवाब दिया। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने पाकिस्तान रैंजर्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर किए जा रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन से उपजी स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जम्मू का दौरा किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: