छत्तीसगढ़ के 17 कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। पहले चरण में 11 नवम्बर को होने वाले मतदान की 18 में से 16 सीट इसमें शामिल है। इनमें एक नाम खरसिया के उमेश पटेल का है जो दिवंगत नंदकुमार पटेल के पुत्र हैं। पहले चरण की 2 सीटों खुज्जी और डोंगरगढ़ के प्रत्याशियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है : -
खरसिया - उमेश पटेल, खैरागढ़ - गिरिवर जंघेल, नांदगांव - अलका मुदलियार, डोंगरगढ़ - दलेश्वर साहू, मोहला मानपुर - तेज कुंवर नेताम, अंतागढ़ - मंतूराम पवार, कांकेर - शंकर लाल ध्रुव, केशकाल - संत नेताम, भानुप्रताप पुर - मनोज मंडावी, कोंडागांव - मोहन मरकाम, नारायणपुर - चंदन कश्यप, बस्तर - लखेश्वर बघेल, जगदलपुर - श्यामू कश्यप, चित्रकोट - दीपक बैस, दंतेवाड़ा - देवती कर्मा, बीजापुर - विक्रम मंडावी, कोंटा - कवासी लखमा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें