खैनी को कर मुक्त करेगी बिहार सरकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2013

खैनी को कर मुक्त करेगी बिहार सरकार

khaini tobacco
बिहार ने चबाने वाले तंबाकू या खैनी को कर से मुक्त करने का फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में खाने वाले तंबाकू की खेती करने वाले किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया है। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी। मुख्यमंत्री कार्यालय में एक अधिकारी ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुलाकात करने आए किसानों के आग्रह पर खनी को कर मुक्त रखने का फैसला लिया है।"

किसानों ने नीतीश कुमार को बताया कि यह उत्पाद उनकी आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन इसे जब्त किया जाता है और कराधान किया जाता है और जुर्माना वसूला जा रहा है। बिहार और देश में लाखों लोग खैनी खाते हैं।

कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर बिहार में मुख्य रूप से समस्तीपुर और वैशाली जिले के किसानों के लिए तंबाकू एकमात्र नगदी फसल है। तंबाकू किसानों से असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश के व्यापारी खरीदारी करते हैं।

तंबाकू सेवी वयस्कों पर वैश्विक सर्वेक्षण (जीएटीएस) के मुताबिक, बिहार में हर दूसरा वयस्क खैनी का आदी है। राज्य में 63 प्रतिशत पुरुष और 35 प्रतिशत महिलाएं इसका सेवन करती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: