चंपारण (बिहार) की खबर (23 अक्तूबर ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

चंपारण (बिहार) की खबर (23 अक्तूबर )

महादलितों बस्ती को शीघ्र सम्पर्क पथ से जोड़े: नरेन्द्र
  • राज्य निःशक्तता पेंशन योजना में चार पंचायत फिसड्डी

नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) स्थानीय प्रखण्ड मुख्यालय पहुँचे निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने आरटीपीएस कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ससमय कार्यों का निष्पादन नहीं होने पर खेद व्यक्त किया और कार्यालयकर्मियों को निर्देश दिया कि वे आय, जाति, निवास, दाखिल खारिज व विभाग से जुड़े अन्य कार्यो का समय पर निष्पादन करें। श्री सिन्हा ने बताया कि प्रखण्ड के चार पंचायतो में राज्य निःशक्तता पेंशन योजना काफी पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य निःशक्तता पेंशन योजना में भभटा पंचायत प्राप्त लक्ष्य 66 के मुकाबले 16, रखही-चम्पापुर प्राप्त लक्ष्य 68 के मुकाबले 18, बरवा-बरौली प्राप्त लक्ष्य 70 के मुकाबले 22 और राजपुर-तुमकडि़या पंचायत प्राप्त 68 के मुकाबले 26 लोगों का लाभ मिल सका है। इसके लिए निदेशक ने बीडीओ और पंचायत सचिव को शीघ्रता कर 31 अक्टूबर 13 तक लक्ष्य प्राप्त करने को निदेशित किया। नरेन्द्र कुमार सिंन्हा ने बताया कि महादलित टोला में मुलभूत सुविधा मुहैया है या नहीं इसकी जाँच की गयी। श्री सिन्हा ने यह भी कहा कि महादलित बस्तियाँ मुख्य सड़क से जोड़ी गयी या नहीं, उन्हें चिकित्सा, शिक्षा व अन्य मानवीय सुविधाएँ शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए बीडीओ, सीओ, पीओ, और सीडीपीओ को निदेशित किया कि शीघ्र सर्वेक्षण प्रतिवेदन उन्हे उपलब्ध करायें। उन्होंने जोर देकर कहा कि महादलित टोला के बीएलओ यह सुनिश्चित करे कि किसी सक्षम युवा व महिला का नाम मतदाता सूची में नहीं छूटे, सघन जाँच कर उनके नाम मतदाता सूची में जोड़कर उन्हें सूचना दी जाए। अंचल अधिकारियों को विशेष रूप से निदेशित किया कि बेघरों को घर मुहैया करायी जाए।

महिला पर्यवेक्षिका करें टीएचआर का भौतिक सत्यापन: विजय

नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज के एसडीओ विजय कुमार पाण्डेय ने आज अपने कार्यालय कक्ष में बाल विकास परियोजना से जुड़ी महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ बैठक की, जिसमें सुगौली पंचायत के आठ आंगनबाड़ी केन्द्रो की जाँचकर टीएचआर वितरण का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। इसके बाद केन्द्र पर बच्चों की उपस्थिति की जाँच प्रतिवेदन दे। परियोजना के तहत पोषक क्षेत्र के लोगों को मिलने वाली लाभ से कोई वंचित है या नहीं इसकी जाँच करें। पोषाहार वितरण मेनू के अनुसार हो रहा है कि नहीं इसपर ध्यान दे। करीब एक बजे सम्पन्न बैठक में सुपरवाईजरों ने कहा कि अब तो केन्द्र बन्द हो चुके होेगे। महिला पर्यवेक्षिकाओं की बैठक में किरण कुमारी, गीता कुमारी, प्रीति कुमारी और सुनिता कुमारी के अलावे अन्य पर्यवेक्षिका शामिल हुई।

काॅल गल्र्स व ग्राहक न्यायालय भेजे गये

नरकटियागज(पच) स्थानीय शिकारपुर पुलिस ने शहर के होटलों में चलाए जा रहे काॅल गल्र्स रैकेट के खुलासा के बाद मंगलवार को गिरफ्तार लोगो को देर शाम न्यायालय के लिए भेजा अलबत्ता उन्हें विलम्ब होने के कारण न्यायालय ने लौटा दिया। गौरतलब है कि सीमा देवी, शारदा खातून, सुधीर शाही, मदन मोहन मिश्र और होटल प्रबंधक शशिभूषण श्रीवास्तव को पुलिस ने जिस्म फरोशी व प्रश्रय देने के इल्जाम में सोमवार को साढे तीन बजे एक आवासीय होटल से गिरफ्तार किया और मंगलवार को पाँच बजे बेतिया भेजा था। शिकारपुर पुलिस ने बुधवार को पुनः ग्यारह बजे दो महिला समेत पाँच को बेतिया न्यायालय को भेज दिया है।

हुंकार रैली के लिए भाजयुमो की मोटरसाईकिल रैली

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पच) भारतीयजनता युवा मोर्चा नरकटियागंज नगर इकाई द्वारा बुधवार को हुंकार रैली के प्रति जागरूकता को लेकर मोटरसाईकिल रैली निकाली गयी। जिसका नेतृत्व नगर अध्यक्ष शैलेश मिश्र ने किया। काॅलेज चैक से प्रारंभ होकर उक्त रैली आर्यसमाज रोड, सब्जी मण्डी, सोनारपटटी रोड होते हुए हरदिया चैक पर सम्पन्न हुई। युवा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाने के लिए विधायक सतीश चन्द्र दूबे भी रैली में शामिल हुए। उन्होंने रैली के दौरान लोगो से हुंकार रैली में शामिल होने की अपील की उनके साथ युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आकाश श्रीमुख, सुकान्त मिश्र, राजेश जायसवाल, राणा विश्वास, प्रदीप साह, विनय तिवारी, श्याम, आशीष, संतोष, राजेश, नीरज, रणविजय, कुश, अजीत, कुणाल व अन्य वरीय कार्यकर्ता शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: