कोयला ब्लॉक नीलामी दिसंबर तक संभव : जायसवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2013

कोयला ब्लॉक नीलामी दिसंबर तक संभव : जायसवाल


sriprakash jaiswal
केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने शुक्रवार को आशा जाहिर की कि निजी कंपनियों को कोयला ब्लॉक नीलामी दिसंबर तक शुरू होगी। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित क्लीन कोल इंडिया शिखर सम्मेलन से अलग जायसवाल ने कहा, "हमें आशा है कि यह (कोयला ब्लॉक नीलामी) दिसंबर में शुरू होगी।"

जायसवाल ने स्पष्ट किया कि नीलामी प्रक्रिया में समय लग रहा है, क्योंकि मंत्रालय निजी कंपनियों को ब्लॉक नीलामी की छानबीन करना चाहता है। उन्होंने कहा, "सबकुछ तैयार है। हम चाहते हैं कि कोयला ब्लॉकों की छानबीन की जाए, इस कारण इसमें समय लग रहा है।"

मंत्रिमंडल ने पिछले महीने कोयला ब्लॉकों की नीलामी की पद्धति को मंजूरी दी थी, जिसमें अग्रिम और उत्पादन संबंधित भुगतान उपलब्ध कराना और कोयला विक्रय मूल्य का बेंचमार्क निर्धारित करना शामिल है। इसके अलावा निविदाकर्ताओं को काम के एक न्यूनतम कार्यक्रम पर सहमत भी होना होगा। 

इसके पहले सरकार ने केंद्रीय और राज्य की सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को 14 कोयला ब्लॉक आवंटित किए थे। इसमें चार कोयला ब्लॉक एनटीपीसी को आवंटित किए गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: