केंद्र में तीसरी ताकत की सरकार बनेगी : मुलायम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2013

केंद्र में तीसरी ताकत की सरकार बनेगी : मुलायम

mulayam singh yadav
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार तीसरी ताकत की सरकार बनेगी और सपा को इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। मुलायम ने यहां पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में धनबल का खूब इस्तेमाल होगा। इस खर्च में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस सबसे आगे रहेगी, लेकिन इसके बावजूद केंद्र में इन दोनों पार्टियों को बहुमत नहीं मिलेगा। 

यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार तीसरी ताकत की सरकार बनेगी। सपा को इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। चुनावों में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भूमिका होगी क्योंकि यहां से सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं।  सपा प्रमुख ने कहा कि सपा कार्यकर्ता अपने मतभेद आपस में मिलकर निपटा लें। पिछले वर्ष विधान सभा चुनावों में दिखाई गई एकता को फिर दिखा दें। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से भारत की राजनीति की तस्वीर बदल जाएगी।

यादव ने कहा कि सपा धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। उसका हिंदू और मुसलमानों के प्रति समान नजरिया है। मुसलमान भी हिंदुओं के भाई हैं। आजादी के आंदोलन में दोनों की ही हिस्सेदारी रही है। उन्होंने कहा कि किसी के प्रति भी अन्याय हो चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई या कोई और हो, समाजवादी पार्टी उसकी खिलाफत करती है। समाजवादी पार्टी निर्दोषों की पक्षधर है।

कोई टिप्पणी नहीं: