बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आर.माधवन का कहना है कि हॉलीवुड के फिल्मकार अब बॉलीवुड के कलाकारों को अपनी फिल्म के लिए पसंद करने लगे हैं।
आर.माधवन हॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार साइमन वेस्ट की हारर फिल्म 'लाइफ ऑफ द लिविंग डेड : ओरिजीन 3' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में माधवन अमेरीकी नौसैनिक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी न्यूयॉर्क शहर की है जहां प्लेग फैलने से लोग मरने लगते हैं।
आर.माधवन ने कहा कि हॉलीवुड में अब भारत का तड़का लग गया है। हॉलीवुड के फिल्मकार अब यह महसूस करने लगे हैं कि भारतीय सितारों को अपनी फिल्म में लेने से दर्शको का ध्यान अधिक आकर्षित होगा। उन्होने कहा कि 'द ग्रेट गेट्सबी' में अमिताभ बच्चन के काम करने के बाद कई लोगों ने इस फिल्म को ऑनलाइन और ऑफ लाइन देखा है।
उन्होंने कहा कि हॉलीवुड के फिल्मकार अब चीनी अभिनेताओं के साथ ही भारतीय अभिनेताओं को भी अपनी फिल्म में लेने लगे है। चीन, जापान, सिंगापुर, मलेशिया और दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टीवी कार्यक्रमों में यदि अमेरीकी कलाकार की जगह भारतीय कलाकारों को लिया जाता है तो वह दर्शकों के द्वारा अधिक पसंद किया जाता है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें