श्री संजीव गडकरी सेक्टर अधिकारी नियुक्त
झाबुआ 10 अक्टूबर 13/विधानसभा चुनाव 2013 की अवधि में स्वतंत्र एवं निश्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये श्री संजीव गडकरी उप महाप्रबंधक म0प्र0स्टेट खनिज निगम मेघनगर मो0 9425101701 को सेक्टर आॅफिसर विधानसभा क्षैत्र थांदला के मतदान केन्द्रो के लिये सेक्टर आफिसर नियुक्त किया गया है।
विधानसभा की घोशणा पश्चात की जाने वाली कार्रवाईयो के संबंध में निर्देश जारी
झाबुआ 10 अक्टूबर 13/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2013 की घोशणा 04 अक्टूबर 2013 से कर दी गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशो के क्रम में घोशणा के दिनांक से जिला झाबुआ में ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार की जावे,जो मतदाताओं को भयभीत करने बूथ केपचरिंग, आदि में संलग्न होने की आशंका हो। ऐसे व्यक्ति/ अपराधियों की सूची तैयार कर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निग आफीसर को दी जावे। विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए पूर्व अपराधी घोशित, फरार, भगोडा, अपराधियों की थानेवार, सूची एक विशेश अभियान चलाकर इस कार्यालय को भिजवाई जावे तथा आयोग द्वारा मांगी जाने पर अद्यतन जानकारी भिजवाई जावे। जिला झाबुआ में लम्बित वारंटो, चालानों की स्थिति में सुधार लाने के लिये विशेश अभियान चलाया जाकर, तामीली करवाई जावें तथा उसकी प्रगति से दैनिक रिपोर्ट में अवगत करावे। विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए, पूर्व निर्वाचनोंके दौरान पंजीबद्ध अपराधों में अन्वेशण और अभियोजन के कार्य में प्रगति लाई जावे तथा उससे जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करावे। जिला झाबुआ में शस्त्र अनुज्ञप्तियों और गोला, बारूद की दुकानो की जाॅच की जावें तथा अनियमितता में लिप्त होने राजनैतिक होने एवं पूर्व इतिहास को देखते हुए कड़ी निगरानी रखी जावे। एक विशेश अभियान चलाकर जिले में अवैघ हथियारों की खोजबीन जाॅच पडताल की जाय और ऐसे प्रकरण प्रकाश में आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी की जानकारी में लाया जाये। इसी प्रकार अवैध शराब बिक्री करने वाले क्षैत्रो/स्थानों में भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जावे, इसकी जानकारी भी अपनी डेली रिपोर्ट में दी जावे। जिले में विधानसभा निर्वाचन 2013 के दौरान आचरण संहिता का पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। संपत्ति विरूपण अधिनियम की रोकथाम के लिये प्रभावी कार्यवाही की जावे। विधानसभा निर्वाचन 2013 के दौरान नागरिकों को शांतिपूर्ण जीवन यापन, लोकशांति एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिये अपराधियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जावे। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग, निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप राजनैतिक दलों द्वारा किया जावें, ऐसी व्यवस्थाए सुनिश्चित की जावे। विधानसभा निर्वाचन 2013 के दौरान राजनैतिक दलों के द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप ही वाहनों का उपयोग किया जावे। वाहनों के दुरूपयोग उनके विरूद्ध कार्रवाई की जावे। अनाधिकृत वाहनों के संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जावे। विधानसभा निर्वाचन 2013 के दौरान विभिन्न राजनेैतिक दल द्वारा अपना प्रचार प्रसार करने के लिए लोगो को अपनी नीति एवं उद्देशों से आकर्शित करने के लिए सभाओं, रैली व अन्य माध्यमों से किया जायेगा,इन कार्यक्रमों में कानून व्यवस्था बनी रहे, इस हेतु प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी रखने के लिए अधिकारियों को उचित निर्देश देवे। उक्त निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जयश्री कियावत द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री एस.पी. सिंह को दिये गये।
जिले में अब तक कुल 1202.9 मि.मी. औसत वर्शा दर्ज
झाबुआ 10 अक्टूबर 13/अधीक्षक भू-अभिलेख झाबुआ श्री चैहान ने बताया कि जिले में वर्शा काल प्रारंभ होने से आज दिनांक तक कुल 1202.9 मि.मी. औसत वर्शा हो चुकी है। जिले में विगत 24 घण्टों के दौरान औसत 3.2 मि.मी. वर्शा दर्ज की गई।विगत 24 घण्टो में झाबुआ तहसील में 2.0 मि.मी., थांदला तहसील में नील मि.मी., पेटलावद तहसील मे 1.2 मि.मी., रानापुर तहसील में 8.0 मि.मी, मेघनगर तहसील में 5.0 मि.मी., रामा विकासखण्ड में नील मि.मी. वर्शा दर्ज की गई है।
शारदेय नवरात्रि की पंचमी पर नगर में हुआ भव्य कन्या भोज
झाबुआ। आद्य शक्ति की भक्ति के महापर्व नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव के पांचवे दिन देवधर्मराज नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं राजवाडा मित्र मंडल झाबुआ द्वारा नगर कन्या भोज का आयोजन स्थानीय पैलेस गार्डन में किया गया। कन्या भ्रुण रहे अक्षुण्ण व बेटी बचाओं अभियान को बढावा देने तथा इसके व्यापक प्रचार प्रसार करने की दृष्टि से आयोजित विशाल कन्या भोज मंे नगर की 5000 से अधिक कन्याओं को ससम्मान व विधिविधान से भोज करवाया गया। कन्या भोज के अवसर पर परंपरागत रूप से छोटी छोटी कन्याओं के पादप्रक्षलन संगठन मंत्री जितेन्द्र भदौरिया, ब्रजेन्द्र शर्मा, सुशील शर्मा, हेमेन्द्र पटेल, विमल कांठी, रमेश शर्मा, ओ.पी.राय, सुनिल शर्मा, हस्तीमल संघवी, कल्याणसिंग डामोर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती चेतना पटेल, श्रीमती पदमा सोलंकी, नीता भावसार, देवकन्या सोनगरा, मीना जैन, भावना सोलंकी, दीपा सोनी, आदि द्वारा किये गये तथा उन्हें भोज के साथ ही तिलक लगाकर पूजन किया और दक्षिणा स्वरूप भेंट में एक नोटबुक व पेन प्रदाय किया गया।
देर रात तक जमा गरबो का रंग
शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि पर जैसे जैसे एक एक दिन बीतता जा रहा है वैसे वैसे राजवाडा चैक के गरबा पांडल में निखारा आता जा रहा है। नवरात्रि के पांचवे दिन रात्रि में राजवाडा चैक पर गरबा खेलने व देखने वालों की भारी भीड रही। गुजरात की प्रसिद्ध गरबा संगीत पार्टी, आकर्षक विद्युत सज्जा के बीच गरबा होने के कारण यहां अलग ही मनमोहक नजारा देखने को मिल रहा है। नगर सहित आसपास के क्षै़त्रों से बडी संख्या में दर्शकगण राजवाडा चैक पहुंचकर भव्य गरबोत्सव का आनंद ले रहे है। राजवाडा मित्र मंडल द्वारा इस दौरान मतदाता जागरूक अभियान भी चलाया जा रहा है जिसका जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
शरद पूर्णिमा पर फिल्म अभिनेत्री महिमा चैधरी राजवाडा पर करेगी पुरूस्कार वितरण
राजवाडा मित्र मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह चैहान व सचिव अजय सोनी ने बताया कि आगामी 18 अक्टुबर शरद पूर्णिमा के दिन फिल्म अभिनेत्री महिमा चैधरी राजवाडा चैक पर गरबों में शिरकत कर पुरूस्कार वितरण करेगी। शारदेय नवरात्रि के समापन के बाद शरद पूर्णिमा के दिन राजवाडा चैक पर पुनः एक बार गरबे का रंग जमता है। इस दिन रात्रि में शारदेय नवरत्रि में प्रतिदिन मनमोहक गरबा खेलने वाले प्रतिभागियों को राजवाडा मित्र मंडल द्वारा पुरूस्कृत किया जाता है। इस बार फिल्म अभिनेत्री महिमा चैधरी शरद पूर्णिमा के दिन राजवाडा चैक पर प्रतिभागियों को पुरूस्कृत करने के साथ साथ गरबा भी खेलेगी। राजवाडा मित्र मंडल द्वारा इस बार पुरूस्कार के रूप में एक बाईक व एक स्कुटी के अलावा पांच बडे पुरूस्कार महिलाओं के लिए व पांच बडे पुरूस्कार पुरूषो के लिए रखे गये है साथ ही 1 हजार अन्य पुरूस्कार गरबा खेलने वाले महिला व पुरूषो को दिये जायेंगे जिसके लिए समिति द्वारा कार्डो का वितरण सप्तमी व अष्टमी को किया जायेगा। इसके अतिरिक्त गरबा खेलने वाले बच्चों को गरबा प्रांगण में ही पुरूस्कारों का वितरण समिति द्वारा किया जायेगा।
जैन तीर्थस्थल पर भी नवरात्री में पंच माताओं की बरसती है कृपा।
झाबुआ । नगर में नवरात्री में जहां देवी मंदिरों में माताजी की प्राचिन प्रतिमाओं के चमत्कारिक स्वरूप की नौ दिनों से तप-आराधना की जारही है वहीं स्थानीय जैन तीर्थ श्री ऋशभदेव बावन जीनालय एवं नाकोडा भैरव मंदिर में भी जैन धर्मावलम्बियों द्वारा पंचमाताओं की पूजा आराधना नियमित रूप से प्रक्षाल,अभिशेक एवं पूजन का क्रम जारी है । जैन धर्म सिद्धांत में भी महादेवियों की पूजा आराधना का विशेश महत्व बताया गया है। श्री जैन श्वेताम्बर श्री संघ के सक्रिय सदस्य संजय मेहता ने स्थानीय बावन जीनालय एवं नाकौडा भैरव मंदिर में स्थापित पंच महादेवियों की की महिमा एवं चमत्कारो की जानकारी देते हुए बताया कि आज से 118 वर्श पूर्व भगवततुल्य पूज्य गुरू राजेन्द्रसूरिश्वरजी महाराज साहब के कर कमलों से अदभुत एवं दर्शनीय बावन जीनालय की स्थापना के पूर्व उनके ही कर कमलों से बावन जीनालय में मां चक्रेश्वरी, शासन माता, एवं मां पद्मावती की प्रतिमाओं की विधि विधान से स्थापना की गई तािा तब से आज तक नियमित रूप से माताजी की प्रतिमाओं की प्रक्षाल पूजन,केशर पूजन सहित सभी अनुश्ठान किये जाते है। यहां प्रति पूर्णिमा एवं अमावस्या को माताजी के वस्त्रों का बदला जाता है जबकि नवरात्री में प्रतिदिन मां की प्रतिमाओं को नइ्र वेशभूशा पहिनाकर उनका विशेश श्रृंगार किया जाता है। इसी तरह वर्श 2000 में पूज्य आचार्य श्री नवरत्नसागर जी मसा के कर कमलों से नाकोडा भैरव के मंदिर की स्थापना की गई है । मंदिर ट्रस्ट के यशवंत भंडारी के अनुसार यहां भी मां चक्रेश्वरी, शासनमाता, मां पाश्र्वपद्मावती, लक्ष्मी देवी एवं मां सरस्वती की प्रतिमाओं की स्थापना परम पूज्य गुरूदेव नवरत्नसागर जी मसा के कर कमलों से हुई है । यहां भी बावन जीनालय की तरह ही माताजी की प्रतिदिन प्रक्षाल-पूजन पढाई जाती है औ र नवरात्री में तो माताजी का अलौकिक श्रृंगार किया जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना होती है । कहा जाता है कि जहां पंच देवियां स्थापित होती है वहां श्री सरस्वती एवं सम्पन्नता स्वयं वास करती है । बावन जीनालय एवं नाकोडा जी का मंदिर एक ही परिसर में होने से यहां बारहों मास ज्ञान गंगा प्रवाहित होती रहती है । सभी साधु सन्तो ने भी मां पाश्र्व पद्मावती सहित सभी देवियों की पूजन करके इस स्थान को चमत्कारिक बनाया है । देश के जाने माने साधु संतो ने इस धरा पर पधार कर झाबुआ की माटी को धर्म एवं श्रद्धा से सराबोर किया है और आध्यात्म की गंगा प्रवाहित की है । बावन जीनालय परिसर में आते ही सभी श्रावक श्राविकाओं को एक अलौकिक परम शांति एवं सुकुन की अनुभूति होती है और हर कोई यहां बार बार आकर देव कृपा प्राप्त करता है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें