झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अक्तूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अक्तूबर)

रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों को विडियोकांफ्रेस के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये

jhabua news
झाबुआ 23 अक्टूबर 13/आज 23 अक्टूबर को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जयश्री कियावत ने विधानसभा निर्वाचन 2013 निश्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग सें संपन्न करवाने के लिए थांदला,पेटलावद एवं झाबुआ के रिटर्निंग एवं सहायक रिटनिंग अधिकारियों को विडियों कांफ्रेस के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी आवश्यक कार्यवाहियाॅ समय सीमा में करने के लिए निर्देशित किया। विडियोकांफ्रेस के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र रघुवंशी सहित तीनों विधान सभा क्षेत्रों के रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी उपस्थित थे।  

ईवीएम मशीन के संबंध में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

झाबुआ 23 अक्टूबर 13/विधानसभा निर्वाचन 2013 के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज 23 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर श्री लोकेन्द्र चैहान द्वारा सभी मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम मशीन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि ईवीएम मशीन में बेलेट यूनिट एवं कन्ट्रोल यूनिट होती है। मतदान के दौरान कन्ट्रोल यूनिट पर बेलेट का बटन दबाने पर बेलेट यूनिट पर ग्रीन बल्ब रेडी का एवं कन्ट्रोल यूनिट पर बिजली का बल्ब जलेगा। बेलेट यूनिट लेते वक्त अभ्यर्थी अनुसार खुले हुवे बटनों की संख्या बेलेट पेपर की पोजीशन कनेक्टिंग कार्ड,कनेक्टर प्लग एवं आर, ओ. द्वारा मतदान केन्द्र अनुसार लगी हुई सील अवश्य देखे। कन्ट्रोल यूनिट में आर.ओ.की सील मतदान केन्द्रो का नम्बर चालू करके केडिडेट की संख्या देखे। मशीन की सत्यता को सिद्ध करने हेतु दिखावटी मतदान आवश्यक है। अतः मोकपोल अवश्य करे। जिस मतदान केन्द्र पर मोकपोल नहीं होगा उस मतदान केन्द्र का मतदान स्थगित माना जाएगा। मतदान अभिकर्ता यदि हस्ताक्षर करना चाहे तो आप स्ट्रिप सील, ग्रीन पेपर सील या स्पेशल टेग पर उन्हें दस्तखत करने की अनुमति दे। यदि अभिकर्ता सील का नम्बर मांगता है तो नम्बर नोट करने की अनुमति दे। बेलेट यूनिट में स्लाईडिंग स्विच के द्वारा नम्बर आॅफ केन्डीडेट के अनुसार बेलेट यूनिट लगाये जातें है। स्वीच अगर 1 पर है तो 16 तक केडिडेट के लिये बेलेट यूनिट कार्य करेगी, 16 से अधिक पर दुसरी बेलेट यूनिट लगाई जायेगी। उस पर स्लाईडिंग स्विच 2 नम्बर पर रखा जाएगा। यही क्रम चलता रहेगा। मोकपोल समाप्त अर्थात मोकपोल के बाद सी.आर.सी.पश्चात पीठासीन अधिकारी सबसे पहले क्लियर का बटन दबाने के साथ ही पीठासीन अधिकारी को बडी खिडकी को बंद कर देना चाहिए तथा क्लिीयर का प्रदर्शन पूरा करने के बाद कन्ट्रोल यूनिट को पावर आफ करके सीलींग करना चाहिए। मतदाता पर्ची को प्रारूप 17 क के सरल क्रमांक अनुसार मतदाता से मतांकन भी करवाना चाहिए तथा पर्ची को उसी क्रम में रखना चाहिए। जब मतदाता को मतांकन हेतु बेलेट इशु का बटन दबा हुआ हो तो टोटल का बटन नहीं दबाना चाहिए। टोटल के बटन को दबाने पर एनपी1, अभ्यर्थियों की संख्या टोटल डाले गये मतो की संख्या प्रदर्शित होगी। स्ट्रिप सील लगाते समय स्ट्रिप सील के खंड ए-बी के बीच ग्रीन पेपर सील का निचला भाग एवं सी-डी के बीच उपरी वाला भाग सुरक्षित किया जाये। 

चुनाव व्यय निगरानी अन्तर्गत आयकर विभाग के अधिकारी उप नोडल अधिकारी नियुक्त

झाबुआ 23 अक्टूबर 13/विधानसभा निर्वाचन 2013 के लिये संयुक्त संचालक आयकर विभाग भोपाल के निर्देशानुसार जिला झाबुआ में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जयश्री कियावत द्वारा श्री दिलीप पाटिल आयकर अधिकारी एवं दल प्रमुख, श्री दिनेश जाटवा आयकर निरीक्षक, श्री मनीश देच गुप्ता वरिश्ठ कर सहायक एवं श्री राजेश कुमार वरिश्ठ कर सहायक की नियुक्ति की गई है। 

श्री ओंकार सिंह मेडा सेक्टर अधिकारी नियुक्त

झाबुआ 23 अक्टूबर 13/विधानसभा चुनाव 2013 की अवधि में स्वतंत्र एवं निश्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने तथा कानुन व्यवस्था बनाये रखने हेतु विधानसभा क्षेत्र 195 पेटलावद में श्री ओंकारसिंह मेडा प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल जामली को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया।

घर-घर जाकर मतदान की तिथी बतायें

झाबुआ 23 अक्टूबर 2013 /सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदान की तिथी बतायें। मतदान अवश्य करे यह बतायें। मतदान केन्द्रों पर मतदान केन्द्र का नाम एवं क्रमंाक लिखवायें, रैम्प बनवाये, पेयजल, बिजली, शौचालय व्यवस्था करवाये। मतदान केन्द्र के रास्ते में आने वाले पेड़ों की छटाई करवायें। मतदाता निर्भय होकर मतदान करें। यदि भययुक्त वातावरण लगे तो तत्काल रिटर्निंग अधिकारी को सूचित करें । उक्त निर्देश विगत 22 अक्टूबर को झाबुआ के रिटनिंग अधिकारी श्री अम्बाराम पाटीदार ने जनपद पंचायत झाबुआ के सभाकक्ष में संपन्न सचिवों की बैठक में दिये । बैठक में विधान सभा क्षैत्र-193 झाबुआ की सभी पंचायतों के सचिव उपस्थित थे । 

निर्वाचन ड्यूटी में बिमारी के कारण छूट पाने वाले शासकीय सेवकों का स्वास्थ्य परीक्षण  24 अक्टूबर 2013 को  

झाबुआ 23 अक्टूबर 2013 /जिन अधिकारी/ कर्मचारियों ने गंभीर असाध्य रोग से स्वयं को पीडित दर्शाते हुवे विधान सभा निर्वाचन दायित्व से छूट चाही है, ऐसे अधिकारी/कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय पर मेडिकल बोर्ड बैठेगा। मेडिकल बोर्ड कार्यालय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 12.00 बजे से अधिकारी/कर्मचारियों के परीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगा। अतः गंभीर असाध्य बीमारी से पीडित होने के आधार पर निर्वाचन कार्य से छूट पाने वाले अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित दिनंाक तथा समय पर मेडिकल बोर्ड के समक्ष अनिवार्य रूप  से उपस्थित रहे। मेडिकल बोर्ड द्वारा पुष्टि होने के पश्चात ही ऐसे शासकीय सेवकों को निर्वाचन कार्य से छूट प्रदान की जावेगी।  

वेतन के पडे लाले केसे मने दिवाली, लेखापाल कि मनमर्जी के चलते समय पर नही मिलता अध्यापको को वेतन

पारा-- कन्या संकूल केन्द्र पारा मे पदस्थ लेखापाल की मनमर्जी व अनियमित कार्यप्रणाली के चलते संकूल से संबधित सारे अध्यापको को हर माह की पांच तारीख तक मिलने वाला वेतन 20 तारीख तक भी नही मिल पारहा हे। जिस के चलते अध्यापको को भारी परेशानी का सामना करना पडता हे वर्तमान मे भी 21 अक्टूबर तक भी वेतन का आहरण नही हूआ हे आगामी दिपावली त्योहार को देखते हूए बगेर वेतन के अध्यापको को त्योहार मनाने के लाले पडे हे। राज्य अध्यापक संध के जिला महासचिव दिनेश चोहान व ब्लाक ईकाई रामा के अध्यक्ष दिनेश टाॅक ने बताया की विकास खण्ड रामा के कन्या संकूल केन्द्र पारा के अंर्तगत कार्यरत  समस्त अध्यापक संवर्ग,संविदा शिक्षक व गूरूजी वर्ग के कर्मचारयो को माह सितम्बर 13 का वेतन आज 21 अक्टूबर बित जाने के बाद भी नही मिला हे।

लेखापाल करती हे टालमटोल--कन्या संकूल पारा मे पदस्थ लेखापाल सूनिता निगम से संविदा शिक्षको व अध्यापको द्वारा जब भी वेतन के बारे मे पूछा जाता हे तो वे हमेशा टालमटोल करते हूए जवाब देती हे की अलाट की कमी हे,अलाटमंेट देर से जमा हूआ हे,कम्प्यूटर खराब हे, वेतन बिल पर आहरण अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर नही हूए हे। जब की अन्य संकूल केन्द्रो पर प्रतिमाह नियमित समयावधी पर वेतन का भूगतान हो जाता हे। व कन्या संकूल पारा पर 20 से 25 तक भूगतान नही हो पाता हे।

एक दूसरे पर झाडते हे पल्ला-- इस संबध मे कई बार रामा ब्लाक के शिक्षा अधिकारी सी पी तिवारी व संकूल प्रचार्य गूलाब सिह डावर को अवगत भी करवाया गया उनके निर्देश के बाद भी लेखपाल अपनी मनमानी करती रहती हे बि ई ओ श्री तिवारी  का कहना हे कि लेखपाल समय पर बिल प्रस्तूत नही करती हे जब कि लेखापाल का कहना हे कि बि ई ओ साहब हस्ताक्षर करने के लिए मूझे रामा कालीदेवी बूलाते हे  इस प्रकार दोनो एक दूसरे पर बात डालकर पल्ला झाड लेते हे ओर कर्मचारीयो को आर्थीक परेशानी का सामना करना पडता हे।

समय पर वेतन के लिए लगाई गूहार- कन्या संकूल केन्द्र पारा की वेतन संबधी समस्या के निराकरण व उचित कारवाही कर दिपावली के पूर्व अक्टूबर 13 तक के वेतन का भूगतान करने को लेकर सहायक आयूक्त आदीवासी विकास झाबूआ को ज्ञापन के माध्यम से संकूल के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी अध्यापक संवर्ग,गूरूजी,संविदा शिक्षक ने गूहार लगाई हे। जिससे की कर्मचारी त्योहार मनाने से वंचित न रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: