पाकिस्तान में पत्रकार की गोली मारकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 अक्टूबर 2013

पाकिस्तान में पत्रकार की गोली मारकर हत्या


journalist killed
पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वां प्रांत में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि एक उर्दू दैनिक अखबार के लिए काम करने वाले अयुब खाट्टक की कारक जिले में हत्या कर दी गई। हत्यारे मोटरसाइकिल पर सवार थे, जो वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद वहां से फरार हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों ने पत्रकार के घर के बाहर ही उस पर कई गोलियां चलाईं और वहां से भाग निकले। किसी भी आतंकवादी गुट ने अब तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मीडिया समूहों के मुताबिक खाट्टक की हत्या इस साल पत्रकारिता के पेशे से जुड़े व्यक्तियों की हत्या का नौंवा मामला है।

कोई टिप्पणी नहीं: