अगले साल ब्राजील में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए अब तक कुल 13 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। इनमें पांच टीमें यूरोप से, चार टीमें एशिया से, दो टीमें दक्षिण अमेरिका से और दो टीमें कॉनकैफ क्षेत्र से हैं। ब्राजील के 12 शहरो में अगले साल 13 जून से 23 जुलाई तक होने वाले फीफा विश्व कप के लिए यूरोप से नीदरलैंड्स, इटली, बेल्जियम, जर्मनी और स्विट्जरलैंड की टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं।
एशिया से जापान, आस्ट्रेलिया, ईरान और दक्षिण कोरिया विश्व कप फाइनल्स में खेलने का अधिकार प्राप्त कर चुके हैं। इसी तरह दक्षिण अमेरिका से मेजबान ब्राजील और अर्जेटीना ने क्वालीफाई किया है। ब्राजील ने सबसे अधिक पांच बार यह खिताब जीता है। मध्य और उत्तर अमेरिका से अब तक अमेरिका और कोस्टा रिका ने क्वालीफाई किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें