मलाला नोबेल पुरस्कार के लिए नामित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

मलाला नोबेल पुरस्कार के लिए नामित


malala yousafzai
पाकिस्तान की मानवाधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किए जाने से वह खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रही है। लड़कियों के लिए शिक्षा के अधिकार की वकालत करने वाली किशोरी छात्रा मलाला को तालिबानी कट्टरपंथियों ने गोली मार दी थी। इलाज के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। मलाला के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात उसे दुनियाभर से मिला सहयोग और समर्थन है। मलाला को उनकी बहादुरी और दृढ़निश्चयी होने के लिए भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन सहित दुनियाभर के राष्ट्रों की सराहना और सहयोग मिला। द न्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक, मलाला ने यह बात कनाडाई समाचार चैनल से एक साक्षात्कार में कही।

एक अमेरिकी समाचार चैनल को दिए गए विशेष साक्षात्कार में मलाला ने कहा कि उसे शिक्षा के महत्व का एहसास पहली बार तब हुआ, जब उसके स्कूल जाने पर पाबंदी लगाई गई। उसने कहा कि लोगों के शिक्षित होने से आतंकवादी डरते हैं। मलाला ने कहा, "मैं बराबरी में विश्वास करती हूं। पुरुष और महिलाओं में किसी तरह का फर्क नहीं है।"

कोई टिप्पणी नहीं: