आम लोगों की राय से बनेगा कांग्रेस का घोषणा पत्र : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

आम लोगों की राय से बनेगा कांग्रेस का घोषणा पत्र : राहुल गांधी


rahul gandhi
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र इस बार बंद कमरे में नहीं बनेगा, बल्कि उसमें लोगों के सुझाव शामिल किए जाएंगे। राजस्थान के अलवर जिले के खेर्ली में आयोजित एक सभा में राहुल ने इस आशय की घोषणा की। इस मौके पर एक 13 वर्षीय ग्रामीण लड़की नीतू सैनी को रक्षा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में वेबसाइट लांच करने के लिए आमंत्रित किया। यह वेबसाइट पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए लोगों के सुझाव जुटाने में इस्तेमाल किया जाएगा।


गांधी ने कहा कि आम तौर पर घोषणा पत्र बंद कमरे में तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा, "पांच से छह लोग घोषणा पत्र लिखते हैं। लेकिन अब हमने फैसला लिया है कि हमारा घोषणा पत्र आम आदमी लिखेंगे।" उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनाव जीतना ही उनका उद्देश्य नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं आपको भविष्य के बारे में बताना चाहता हूं। हम अपने देश को उत्पादों का प्रमुख प्रस्तुतकर्ता बनते हुए देखना चाहते हैं। इसके लिए हम आने वाले वर्षो में फ्रेट और औद्योगिक गलियारे का विकास कर बुनियादी ढांचे का विकास करना चाहते हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: