मोतीलाल वोरा होंगे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रचार समिति के मुखिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 अक्तूबर 2013

मोतीलाल वोरा होंगे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रचार समिति के मुखिया

moti lal vora
कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता मोतीलाल वोरा को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। राज्य में 11 नवंबर और 19 नवंबर को विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। इस आशय की जानकारी मंगलवार को एक विज्ञप्ति में दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के कोषाध्यक्ष वोरा के नाम पर मंजूरी दी। सोनिया ने इस समिति के संयोजक के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत जोगी को नियुक्त किया है। मोहसिना किदवई, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चरणदास महंत और रविंद्र चौबे समिति में शामिल किए गए हैं।

अभी तक कांग्रेस ने 72 प्रत्याशियों की ही सूची जारी की है। जारी सूची पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की छाप पूरी तरह दिखती है। जोगी की पत्नी रेणु और बेटे अमित जोगी को भी टिकट दिया गया है। जहां अमित मरवाही आरक्षित सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं उनकी मां रेणु कोटा से भाग्य आजमाएंगी। छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय नई विधानसभा गठन के लिए परिणामों की घोषणा 8 दिसंबर को होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: