मेट्रो से कार्यालय पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

मेट्रो से कार्यालय पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली


m virappa moily
पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली बुधवार को मेट्रो से कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल की बचत करने के लिए मेट्रो की सवारी का विकल्प अपनाया। मोइली ने यह भी कहा कि वह प्रत्येक बुधवार मेट्रो से कार्यालय आया करेंगे। वह रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो रेल में बैठे और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर उतरे। यहीं शास्त्री भवन स्थित है, जिसमें पेट्रोलियम मंत्रालय का कार्यालय है।

मोइली ने सुबह लगभग पौने 10 बजे मेट्रो रेल में बैठने से ठीक पहले मीडिया से कहा, "मैं प्रत्येक बुधवार सार्वजनिक परिवहन से अपने कार्यालय जाऊंगा। सरकार द्वारा दी गई गाड़ी को मैंने गैराज में रखने के लिए कहा है।" उन्होंने कहा, "मैंने अपनी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से भी कहा है कि सप्ताह में कम से कम एक बार सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।"

उन्होने कहा कि पेट्रोल की बचत करने से देश की अर्थव्यवस्था में भी बचत होगी। "इससे ऊर्जा की बचत होगी, हमारे विदेशी मुद्रा भंडार में बचत होगी और रुपये का मूल्य स्थिर होगा और विश्वसनीयता बढ़ेगी।" मोइली ने कहा, "तीन महीने बाद हम ऊर्जा की बचत के उपायों का परिणाम जानने के लिए एक प्रभाव आंकलन सर्वे करेंगे। मेरा लक्ष्य विदेशी पूंजी भंडार में 25 अरब डॉलर की बचत करना है।"