राहुल के मंच पर एकजुट दिखे पंजाब के गुटबाज कांग्रेसी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

राहुल के मंच पर एकजुट दिखे पंजाब के गुटबाज कांग्रेसी


rahul gandhi
अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस की पंजाब इकाई के परस्पर विरोधी नेता गुरुवार को राहुल के मंच पर एकजुट नजर आए। सभी गुटों के नेताओं ने राहुल के साथ मंच साझा किया। राहुल की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अमरेंदर सिंह और राजिंदर कौर भट्ठल, प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार जाखड़ और पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ व अन्य मौजूद थे।

चंडीगढ़ से 130 किलोमीटर दूर इस कस्बे में आयोजित रैली उस समय कुछ विवादों में फंसती नजर आई जब अमरेंदर सिंह ने कथित तौर पर नाराजगी जाहिर की और अदालत में पेशी के बहाने रैली में हिस्सा लेने में असमर्थता जाहिर की। असल में रैली को संबोधित करने वाले नेताओं की सूची में उनका नाम नहीं था जिससे अमरेंदर नाराज थे।

अमरेंदर और उनसे प्रदेश कांग्रेस की कमान लेने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बीच कुछ महीनों से 'कद' की लड़ाई चल रही है। रैली में केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, संतोष चौधरी और परणीत कौर (अमरेंदर की पत्नी), पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी और अश्विनी कुमार के अलावा संगरूर से सांसद विजय सिंगला भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: