राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं शिंदे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं शिंदे


sushil kumar shinde
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गुरुवार को कहा कि वह कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने को उत्सुक हैं। शिंदे ने राहुल के उस बयान की भी सराहना की जिसमें राहुल ने कहा कि युवा ही अगली सरकार बनाएंगे। शिंदे ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल के बयान का स्वागत किया और कहा, "मेरी इच्छा है कि वह इस महान देश के प्रधानमंत्री बनें।"

राहुल गांधी ने बुधवार को रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद युवाओं, गरीबों और आम जनता की सरकार बनेगी। राहुल ने कहा, "अगले वर्ष बनने वाली सरकार युवाओं की होगी। यह सरकार देश को बदल कर रख देगी।"

राहुल के बयान को इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि यदि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो वह सरकार का नेतृत्व करेंगे और पार्टी में युवा नेताओं को प्राथमिकता देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: