राजा भैया की अखिलेश मंत्रिमंडल में वापसी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

राजा भैया की अखिलेश मंत्रिमंडल में वापसी


raja bhaiya
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के कुंडा में सीओ जियाउल हक की हत्या में नाम आने के बाद कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की अब फिर से अखिलेश यादव मंत्रिमंडल में वापसी हो रही है। सपा सूत्रों के मुताबिक, राजा भैया शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में फिर से शपथ लेंगे। राजभवन में दोपहर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। 

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष मार्च में कुंडा के वलीपुर गांव में ग्राम प्रधान नन्हें यादव की हत्या के बाद हुए बवाल को रोकने गए सीओ जियाउल हक की हत्या कर दी गई थी। सीओ की पत्नी परवीन आजाद ने तत्कालीन जेल मंत्री एवं कुंडा के विधायक राजा भैया पर हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। हत्या में नाम आने के बाद राजा भैया ने खुद को निर्दोष बताते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

अखिलेश सरकार ने हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के आदेश दिए थे। सीबीआई ने जांच के बाद राजा भैया को क्लीन चिट दे दी। सीबीआई की क्लीन चिट के करीब तीन महीने बाद अब सपा नेतृत्व ने राजा भैया को फिर से कैबिनेट मंत्री बनाने का फैसला लिया है। क्लीन चिट मिलने के बाद कयास लगाए लगाए जा रहे थे कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले राजा भैया की जल्द अखिलेश मंत्रिमंडल में वापसी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: