सातवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कांशीराम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

सातवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कांशीराम


kanshi ram
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम को बुधवार को उनकी सातवीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में जगह-जगह कार्यक्रम सम्पन्न हुए। लखनऊ में कांशीराम स्मारक स्थल व राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर विशेष श्रद्घांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें पार्टी ने प्रदेश भर से समर्थकों को बुलाया था। 

बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर समेत कई नेताओं ने कांशीराम को श्रद्घासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती को भी भाग लेना था लेकिन वह यहां नहीं आईं। पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मायावती ने बुधवार सुबह 12, गुरूद्वारा रकाबगंज रोड, नई दिल्ली में स्थापित 'बहुजन प्रेरणा केन्द्र' में बसपा आंदोलन के जन्मदाता कांशीराम की विशाल प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके उन्हें अपना श्रद्घा-सुमन अर्पित किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: