सचिन ने सही समय पर किया संन्यास का फैसला : गांगुली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

सचिन ने सही समय पर किया संन्यास का फैसला : गांगुली


saurav ganguli
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को कहा कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सही समय पर संन्यास का फैसला किया है। गांगुली ने कहा कि अब बीसीसीआई को सचिन के अनुभव का उपयोग क्रिकेट के होनहारों को तराशने के लिए किया जाना चाहिए। सचिन के साथ लम्बे समय तक एकदिवसीय मैचों में जोड़ीदार रहे गांगुली ने कहा, "सचिन ने सही समय पर फैसला किया है।"

सचिन के साथ अच्छी साझेदारियां निभा चुके गांगुली ने कहा कि सचिन की सबसे बड़ी खासियत उनका खेल के प्रति समर्पण और उनका नजरिया रहा है।

गागुंली ने कहा कि वह सचिन से सबसे पहले इंदौर में आयोजित एक अंडर-16 कैम्प में मिले थे। बकौल गांगुली, "मैंने जब उन्हें देखा था, तब मैं उनकी प्रतिभा से हैरान था। वह सभी तरह के शॉट खेल सकते थे। उनमें इस खेल में सफल होने की जबरदस्त भूख थी।"

सचिन के अनुभव का कैसे उपयोग किया जाए, इस सम्बंध में गांगुली ने कहा, "भारतीय क्रिकेट में सचिन की महान उपयोगिता है। वह भारतीय क्रिकेट के अनमोल धरोहर हैं। उन्हें इस देश में क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने के लिए कहा जाना चाहिए।"

कोई टिप्पणी नहीं: