'बिग बॉस' के लिए कलर्स को नोटिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

'बिग बॉस' के लिए कलर्स को नोटिस


big boss7
कलर्स चैनल के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि वह रियलिटी शो 'बिग बॉस-साथ 7' की सामग्री पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कारण बताओ नोटिस के लिए एक प्रतिक्रिया 'निर्धारित समय में' प्रस्तुत करेंगे। मंत्रालय के अधिकारियों ने कथित तौर पर शो की सामग्री को दर्शकों के अयोग्य पाया है, इसलिए एक नोटिस दिया था। नोटिस पर प्रतिक्रिया के लिए चैनल ने यहां एक बयान जारी किया है।

बयान में कहा गया, "हमें आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से 'बिग बॉस' के लिए कारण बताओ नोटिस मिला है और हम मंत्रालय के समक्ष निर्धारित समय के भीतर ही प्रतिक्रिया प्रस्तुत करेंगे।" चैनल का दावा है कि कार्यक्रम परिवार के देखने के लिहाज से सुरक्षित हो, यह सुनिश्चित करने के लिए टीम सभी पहलुओं का ध्यान रखते हुए स्वयं नियमों और मानकों की सख्ती पर काम करती है। 

बयान में कहा गया, "एक जिम्मेदार प्रसारक की तरह हमें अपने दर्शकों का ख्याल है और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और ब्रॉडकास्टिंग कांटेंट कंप्लेंट्स काउंसिल (बीसीसीसी) द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का हम सम्मान करते हैं।" 'बिग बॉस-साथ 7' के मेजबान बॉलीवुड स्टार सलमान खान हैं। शो का प्रसारण 15 सितंबर से शुरू हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं: