एमसीएमसी के दायित्वों से अवगत हुए मीडियाकर्मी,
- पेड न्यूज के दुष्प्रभावों से मीडियाकर्मी स्वंय बचें और अन्य को प्रेरणा दें-जिला निर्वाचन अधिकारी
विधानसभा निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज के नियंत्रण एवं माॅनिटरिंग के लिए गठित मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड माॅनिटरिंग कमेटी ;डब्डब्द्ध की कार्यप्रणाली से शुक्रवार को मीडियाकर्मियों को अवगत कराया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम0बी0ओझा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई उक्त बैठक में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडियाकर्मियों के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, अपर कलेक्टर श्री के0डी0त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राय सिंह नरवरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयप्रकाश शर्मा, व्यय प्रकोष्ठ के नोड्ल अधिकारी श्री राकेश सक्सेना मौजूद थे। कलेक्टेªट के सभाकक्ष में हुई इस बैठक में कलेक्टर श्री ओझा ने मीडियाकर्मियों को पेड न्यूज के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदण्डों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मी पेड न्यूज के दुष्प्रभावों से स्वंय बचें और ऐसी ही प्रेरणा मतदाताओं को खबरों के माध्यम से दें। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में संशोधन के माध्यम से पेड न्यूज को एक चुनावी अपराध माना गया है। पेड न्यूज जनता की स्पष्ट राय बनने की योग्यता को बाधित करता है। इससे मतदाता सही निर्णय नही ले पाते है और मतदाताओं पर अनुचित प्रभाव पड़ता है। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि भारतीय प्रेस परिषद ने ऐसे समाचार अथवा ऐसा निर्वाचन विश्लेषण जिसके प्रकाशन और प्रसारण के लिए शुल्क का भुगतान किया गया है उसे पेड न्यूज माना है। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री ओझा ने पेड न्यूज संबंधी मीडियाकर्मियों की शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान बतलाया गया कि जिला स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड माॅनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का गठन किया जा चुका है। जो प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक के माध्यम से प्रसारित होने वाली पेड न्यूज पर नजर रखेगी तथा साक्ष्यों के उपरांत संबंधित व्यय अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय खाते में जायेगा। जिला स्तरीय एमसीएमसी पेड न्यूज के मामले पाए जाने पर रिटर्निंग आफीसर को सूचित करेगी। सूचना के आधार पर रिटर्निंग आफीसर अभ्यर्थी को पेड न्यूज के व्यय को निर्वाचन व्यय में शामिल करेंगें या फिर उनके चुनाव खर्च में डीआईपीआर (डीऐवीपी/जनसम्पर्क) दरों के आधार पर गणना कर व्यय चाहे उम्मीदवार ने वास्तव में चैनल/अखबार को किसी भी राशि का भुगतान किया गया हो अथवा नहीं किया गयाा हो। नोटिस के प्रति निर्वाचन व्यय प्रेक्षक को भी प्रेषित की जायेगी। जिला स्तरीय एमसीएमसी से संदर्भ प्राप्त होने पर प्रकाशन/प्रसारण/सीधा प्रसारण/शिकायत की प्राप्ति के 96 घंटे के भीतर रिटर्निंग आफीसर अभ्यर्थी को नोटिस देंगे कि क्यों नहीं यह व्यय निर्वाचन व्यय में शामिल किया जायें। जिला एमसीएमसी अपने फैसले से शीघ्र अभ्यर्थी/पार्टी को अपवने अंतिम निर्णय से अवगत करायेंगी यदि संबंधित अभ्यर्थी से एमसीएमसी को नोटिस जारी होने के 48 घंटे के अन्दर जबाव न मिलने पर एमसीएमसी का निर्णय अंतिम होगा। यदि जिला स्तरीय एमसीएमसी का निर्णय अभ्यर्थी के लिए स्वीकार्य नही है, तो वह निर्णय की प्राप्ति के 48 घंटे के भीतर जिला एमसीएमसी को जानकारी देते हुए राज्य स्तरीय एमसीएमसी में अपील कर सकते है।
प्रकोष्ठों के कार्यो से अवगत हुए कलेक्टर
विधानसभा निर्वाचन 2013 के कार्यो को जिले में सुव्यवस्थित रूप से सम्पादित करायें जाने के उद्धेश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिले में विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। जिनके माध्यम से सम्पादित होने वाले कार्यो की नियमित रूप से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम0बी0ओझा द्वारा समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर श्री ओझा द्वारा शुक्रवार को आहूत की गई ततसंबंधी बैठक में उन्होंने ईव्हीएम एवं सीपीयू का भौतिक सत्यापन करने, कम्यूनिकेशन प्लान का प्रयोग करने तथा सामग्री वितरण हेतु चेक लिस्ट तैयार करने तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए जाने वाले सामान्य एवं व्यय प्रेक्षको के साथ तैनात किए जाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि जिले के सभी नाका (चैराहा) पर जाँच पड़ताल हेतु दलों को तैनात किया जायें। उन्होंने मतदान केन्द्रांे पर रेम्पों का शत-प्रतिशत निर्माण कार्य करने, मतदान केन्द्रों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सरल क्रमांक अंकित करने के निर्देश संबंधितों को दिए। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि निर्वाचन संबंधी शिकायतों की प्राप्ति के लिए जिला मुख्यालय पर शिकायत, अनुवेंक्षण प्रकोष्ठ क्रियाशील है जिसका टोल फ्री नम्बर 18002337017 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जायें। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्री के0डी0त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयप्रकाश शर्मा समेत समस्त प्रकोष्ठों के नोड्ल अधिकारी मौजूद थे
दुर्गा उत्सव पर हुआ फेंसी ड्रेस का आयोजन
विदिशा / स्थानीय अरिहंत विहार फेस-3 स्थित माॅं दुर्गा उत्सव झांकी में नवदुर्गा के पावन पर्व पर गुरूवार दिनांक 10.10.2013 को बच्चों की फेंसी डेªेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 2 वर्ग में किया गया जिसमें प्रथम वर्ग में 1 से 5 वर्ष के बच्चे एवं द्वितीय वर्ग में 6 से 15 वर्ष के बच्चे सम्मिलित हुए। बच्चे फेंसी ड्रेस में माॅं काली, माॅं अम्बे, साॅंई, रामायण के विभिन्न पात्र एवं अन्ना हजारे सहित कई बेषभूषाओं में सम्मिलित हुए, जो अत्यंत आकर्षण का केन्द्र थे। कालोनी वासियों ने कार्यक्रम की अत्यंत सराहना की। प्रतियोगिता के परिणाम एवं प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन अष्टमी को होने वाली महाआरती में किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें