कार्यकर्ताओं की पसंद से ही बंटेगा लोकसभा टिकट : अमित शाह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

कार्यकर्ताओं की पसंद से ही बंटेगा लोकसभा टिकट : अमित शाह


amit shah
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उप्र मामलों के प्रभारी अमित शाह ने बुधवार को कहा कि लोकसभा टिकटों का बंटवारा कार्यकर्ताओं की पसंद के आधार पर ही किया जाएगा। शाह ने यह भी कहा है कि इस समय भाजपा की लहर चल रही है और इसे आंधी में बदलने की जरूरत है। उप्र की प्रयागनगरी में पदाधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे अमित शाह ने यह बातें कही। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को दुरूस्त करने इलाहाबाद पहुंचे शाह ने विज्ञान सभागार में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

शाह ने कहा, "लोकसभा टिकट का बंटवारा कार्यकर्ताओं की पसंद के आधार पर ही किया जाएगा। पार्टी जिताऊ एवं पसंदीदा उम्मीदवारों का ही चयन करेगी। चुनाव जीतने के लिए लोगों को सामूहिक रूप से प्रयास करने की जरूरत है। पार्टी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को घरों के चूल्हों तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों से महिलाओं को रूब-रू करवाना होगा।"

शाह ने पदाधिकारियों को हिदायत दी कि जो बूथ समितियां बन चुकी हैं उसका नए सिरे से समीक्षा कर सारी खामियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। शाह ने कहा, "गुटबाजी छोड़ो और घर-घर में कमल खिलाने के लिए घुसपैठ करो। अब नहीं चेते तो हमेशा पछताना पड़ेगा। यदि केंद्र में सत्ता चाहिए तो सिर्फ बातों से काम नहीं चलने वाला। उसके लिए जी जान से काम करना होगा और भाजपा की लहर को आंधी में बदलना पड़ेगा।"

कोई टिप्पणी नहीं: