बिहार में विश्व योग सम्मेलन बुधवार से - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2013

बिहार में विश्व योग सम्मेलन बुधवार से


bihar mapबिहार के मुंगेर में स्थित बिहार योग विद्यालय की स्वर्ण जयंती के मौके पर विश्व योग सम्मेलन बुधवार से शुरू होगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में विश्व के 56 देशों और भारत के 23 राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। विश्व योग सम्मेलन के माध्यम से स्वामी सत्यानंद द्वारा स्थापित बिहार योग विद्यालय की स्वर्ण जयंती मनाई जाएगी। यह योग सम्मेलन योग पीठाधीश स्वामी निरंजनानंद तथा रिखिया पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यसंगानंद के निर्देशन में होगा। 

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस सम्मेलन का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल एस. वाई. पाटील करेंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्ष के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुंगेर स्थित योग नगरी में वर्ष 1963 में बिहार योग विद्यालय की स्थापना की गई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: