सोने की खोज : 190 सेंटीमीटर खुदाई हुई, नहीं मिला सोना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2013

सोने की खोज : 190 सेंटीमीटर खुदाई हुई, नहीं मिला सोना


dondiya kheda unnav
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में डौंड़ियाखेड़ा गांव में राजा राव रामबक्श सिंह के किले में सोने के खजाने की खोज में जुटे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को मंगलवार की खुदाई होने तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। 190 सेंटीमीटर गहराई तक खोदने के बाद विभाग ने काम बंद किया और बुधवार को खुदाई बंद रखे जाने की जानकारी दी। 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक अधिकारी डॉ. पी.के. मिश्र ने बताया कि पांचवें दिन मंगलवार को 190 सेंटीमीटर तक खुदाई का कार्य संपन्न हो सका है, लेकिन अब तक सोना की हकीकत का पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि खुदाई से सांस्कृतिक अवशेष मिलने के आसार प्रबल होते जा रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि संत शोभन सरकार के शिष्य ओम जी महराज ने दोहराया है कि अभी तो पौने दो मीटर खुदाई हुई है, 15 फीट की गहराई तक खुदाई होने पर संत शोभन सरकार की भविष्यवाणी सच साबित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: