एएसआई ने बंद कर दी डौड़ियाखेड़ा खंडहर की खुदाई. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 नवंबर 2013

एएसआई ने बंद कर दी डौड़ियाखेड़ा खंडहर की खुदाई.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में संत शोभन सरकार के सपने के बाद राजा राव राम बक्श सिंह के डौड़ियाखेड़ा गांव में खंडहर पड़े महल में हजार टन सोने की खोज में लगी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने अंतत: आज बिना किसी नतीजे के खुदाई का काम बंद कर दिया। बीघापुर तहसील के उपजिलाधिकारी विजय शंकर दुबे ने आज यहां बताया कि एएसआई अधिकारियों ने आज से डौड़ियाखेड़ा किले में खुदाई का काम अंतत: बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को खुदाई का काम शुए करवाने वाली टीम ने अब खुदाई को आगे जारी नहीं रखने का फैसला कर लिया। हालांकि दो तीन दिन तक वहां अब तक खुदे गडढ़ों को भरने का काम किया जाएगा।

संत शोभन सरकार के सपने की बजाय जीएसआई की जांच पड़ताल के आधार पर पुरातात्विक दृष्टि से खुदाई करने का दावा करने वाली एएसआई के अधिकारियों ने बहरहाल इस संबंध में अपनी तरफ से कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, संत शोभन सरकार ने एक दिन पहले जिलाधिकारी के जरिये सरकार को एक पत्र भेजकर उनके पक्ष में खुदाई की अनुमति दिये जाने का आग्रह किया था। मगर आज अपने आश्रम में मौजूद होने के बावजूद उन्होंने खुदाई बंद करने के बारे में एएसआई के निर्णय पर कुछ नहीं कहा।

उल्लेखनीय है कि संत शोभन सरकार द्वारा सपने के आधार पर राजा राव राम बक्श सिंह के किले में हजार टन सोना दबे होने के दावे पर केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत के एचि लेने के बाद एएसआई ने जीएसआई की पड़ताल के बाद 18 अक्टूबर को यहां खुदाई का काम शुए किया था। बहरहाल, दावों प्रतिदावों के बीच एएसआई के अधिकारियों ने हजार टन सोना दबा होने को खुदाई का आधार मानने से इंकार किया था और वहां लगभग महीने भर चली खुदाई को पुरातात्विक खोज होने का दावा किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: