भारतीय महिला बैंक की पहली ब्रांच का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 नवंबर 2013

भारतीय महिला बैंक की पहली ब्रांच का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन.

भारतीय महिला बैंक की पहली शाखा दिल्ली में तो नहीं खुल पाई, लेकिन आज इंदिरा गांधी की जयंती (19 नवंबर) के दिन मुंबई में जरूर खुल जाएगी. भारतीय महिला बैंक की इस शाखा का उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे. इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी. बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री पी चिदंबरम भी इस मौके पर उपस्थित रह सकते हैं.
चुनाव आयोग ने सरकार को देश में महिला बैंक खोलने की अनुमति दे दी है. साथ ही ये निर्देश भी दिया है कि दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत उन सभी राज्यों में बैंक नहीं खोले जाएं, जहां आचार संहिता लागू है. सरकार इस बैंक की पहली शाखा दिल्ली में खोलना चाहती थी.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले छह महीनों में इस बैंक की 20 शाखाएं खोली जाएंगी. बताया जा रहा है कि मंगलवार से ही मुंबई के अलावा छह और शहरों (लखनऊ, गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलूर, अहमदाबाद) में बैंक की शाखाएं काम करने लगेंगी. उषा अनंतसुब्रमण्यन को भारतीय महिला बैंक का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बजट 2013-14 पेश करते हुए महिलाओं के लिए बैंक स्थापित करने की घोषणा की थी.

इस बैंक की सभी ब्रांचों को ये निर्देश दिया गया है कि वे समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं को कम ब्याज दर पर कर्ज दें ताकि महिलाएं आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हो सकें. महिलाएं बैंक से लोन लेकर अपना काम शुरू कर पाएंगी. इसके अलावा ये शाखाएं काम करने की इच्छुक महिलाओं के लिए ट्रेनिंग के कार्यक्रम भी आयोजित कराएंगी. इन शाखाओं से महिलाओं को शिक्षा या होम लोन भी मिलेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं: